Dhurandhar 2 New Record : बॉक्स ऑफिस पर बब्बर शेर ! रुकने का नाम नहीं ले रही धुरंधर 2, इतनी कर चुकी कमाई
06-Apr-2026
Total Views |
Dhurandhar 2 New Record : इन दिनों धुरंधर 2 बॉक्स ऑफिस पर सफलता के झंडे गाड़ रही है। रिलीज के बाद से ही इसकी रफ़्तार कम नहीं हो रही। पहले दो हफ़्तों में ज़बरदस्त कलेक्शन करने के बाद, शो की संख्या कम होने के बावजूद तीसरे वीकेंड में, इसने ज़बरदस्त उछाल देखा, जिससे बड़ी संख्या में कमाई हुई। भारत में 1000 करोड़ का आंकड़ा पार करने वाली इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड भी सफलता के झंडे गाड़ रखे हैं।
धुरंधर 2 ऐसी आंधी बन चुकी है जिसने देश और दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस को हिला डाला है। फिल्म को मिल रही जबरदस्त सक्सेस के बीच अब मेकर्स ने धुरंधर 2 की 18 दिनों की भारत और वर्ल्डवाइड कमाई के आंकड़े जारी कर दिए हैं।
सोशल मीडिया पर किए गए पोस्ट में बताया गया है कि धुरंधर 2 ने जहां भारत में 1000 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है तो वहीं वर्ल्डवाइड ये 16 सौ करोड़ के पार हो गई है। मेकर्स द्वार एक्स पर शेयर की गई पोस्ट में लिखा गया है, “ यह बब्बर शेर है, रुकेगा नहीं। धुरंधर 2 के बारे में रणवीर सिंह के अलावा, धुरंधर 2 में आर माधवन, अर्जुन रामपाल, संजय दत्त, सारा अर्जुन और राकेश बेदी भी हैं, ये फिल्म 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। स्पाई ई एक्शन थ्रिलर का दूसरा पार्ट रणवीर सिंह के किरदार, जसकीरत सिंह रांगी की ओरिजिन स्टोरी बताता है और यह पता लगाता है कि वह जासूस हमज़ा अली मज़ारी में क्यों बदल जाता है। ये भी दिखाता है कि कैसे हमज़ा ल्यारी के अंडरवर्ल्ड और पॉलिटिकल स्ट्रक्चर में रैंकों में ऊपर उठता है और पाकिस्तान में टेरर नेटवर्क को खत्म करने के अपने मिशन को पूरा करते हुए किंग बन जाता है।