Stunt By Old Man : सड़क बनी स्टंट का मैदान, बुजुर्ग मौलाना का खतरनाक स्टंट कैमरे में कैद
06-Apr-2026
Total Views |
Stunt By Old Man : यूपी के महाराजगंज जिले के कोल्हुई थाना क्षेत्र में एक हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आया है जिसमे एक बुजुर्ग मौलाना सड़क पर बाइक से खतरनाक स्टंट करते नजर आ रहे हैं।
वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एक बुजुर्ग व्यक्ति बिना किसी सुरक्षा उपकरण के सड़क पर बाइक को असंतुलित तरीके से चलाते हुए स्टंट कर रहा है आसपास मौजूद लोगों ने इस पूरे घटनाक्रम को अपने मोबाइल कैमरे में कैद कर लिया, जिसके बाद यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया।
वीडियो में देखा जा सकता है कि मौलाना एक चलते हुए बाइक के ऊपर खड़े हैं। दोनों तरफ से ट्रैफिक चल रहा है, फिर भी वह स्टंट कर रहे हैं। वहां मौजूद कुछ लोग इस घटना को रिकॉर्ड भी कर रहे थे और मौलाना का हौसला बढ़ा रहे थे।
वीडियो में यह भी दिखाई देता है कि मौलाना मोटरसाइकिल के आगे की तरफ लेटे हुए हैं, जबकि बाइक तेज़ रफ़्तार से चल रही है। दूसरी तरफ से एक और मोटरसाइकिल आ रही है, एक तरफ एक क्रेन खड़ी है और वीडियो में आस-पास एक रेलवे लाइन भी दिखाई देती है।
इस वीडियो के सामने आते ही इलाके में चर्चा जोरों पर है। इस घटना ने एक बार फिर सोशल मीडिया पर लाइक्स और व्यूज की होड़ को लेकर चिंता बढ़ा दी है। जहां पहले ऐसे स्टंट्स को युवा वर्ग से जोड़ा जाता था, वहीं अब बुजुर्ग भी इस खतरनाक ट्रेंड में शामिल होते नजर आ रहे हैं।