Maharajganj News : जेल से बाहर आते ही दिखाया दम ! पुलिस ने उठाया ये बड़ा कदम

    06-Apr-2026
Total Views |

कोल्हुई।
सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने के आरोपी को जमानत मिलने के बाद बाइक रैली निकालना महंगा पड़ गया। रविवार को पुलिस ने सख्त करवाई करते हुए रैली में शामिल बाइकों को सीज कर दिया और आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

जानकारी के अनुसार, आरोपी दो-दिन पूर्व सोशल मीडिया पर गैस को लेकर भ्रामक जानकारी फैलाने के मामले में गिरफ्तार हुआ था। शनिवार की शाम को वह जमानत पर रिहा हुआ था। इसके बाद उसने समर्थकों के साथ बाइक रैली निकाली, जिससे क्षेत्र में कानून व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका पैदा हो गई।


पुलिस ने 12 बाइकों को सीज किया है। पुलिस ने स्पष्ट किया कि बिना अनुमति के इस प्रकार की रैली निकालना नियमों के खिलाफ है। आगे भी इस तरह की गतिविधियों पर सख्ती से कार्रवाई की जाएगी।

इस संबंध में थानाध्यक्ष अखिलेश सिंह ने बताया कि रैली में उपयोग बाइकों को सीज करने की कार्रवाई चल रही है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि सोशल मीडिया का जिम्मेदारी से उपयोग करें और किसी भी तरह की अफवाह फैलाने या कानून व्यवस्था बिगाड़ने वाली गतिविधियों से दूर रहें।