Maharajganj News : सुबह 11 बजे का वो पल ! और फिर तीन घरों में एक साथ ये कांड

    06-Apr-2026
Total Views |

धानी बाजार।
बृजमनगंज थाना क्षेत्र के ग्राम सभा चौका में रविवार को उस समय हड़कंप मच गया जब एक छप्परके घर से उठी आग ने कुछ ही मिनटों में विकराल रूप धारण कर लिया। देखते ही देखते आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते तीन घरों में रखे लाखों रुपये के सामान जलकर राख हो गए। अग्निशमन विभाग की गाड़ी जब तक पहुंचती ग्रामीणों ने आग पर काबू पा लिया था।


जानकारी के अनुसार, चौका गांव निवासी भगेलू पुत्र बैजनाथ के छप्पर के घर में 11 बजे के लगभग अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पड़ोस में स्थित रामउजागिर पुत्र रामअचल और प्रभु पुत्र कल्पनाथ के छप्पर के घरों को भी अपनी चपेट में ले लिया।

इसके कारण घरों में रखा अनाज, कपड़ा, बर्तन सहित अन्य जरूरी घरेलू सामान जलकर राख हो गए। ग्रामीणों ने अग्निकांड में लाखों रुपये के नुकसान की आशंका जताई है। घटना की सूचना मिलते ही तहसीलदार फरेंदा चौकी प्रभारी धानी आलोक राय, वरिष्ठ भाजपा नेता छट्ठू सिंह, ग्राम प्रधान रामसुभग सहानी ने ग्रामीणों से जानकारी ली।