Gorakhpur News : गोरखनाथ मंदिर में जनता दर्शन ! 200 लोगों की CM ने सुनी समस्याएं
07-Apr-2026
Total Views |
गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को गोरखनाथ मंडी में आयोजित जनता दर्शन में लोगों को बड़ी राहत दी। उन्होंने गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए आर्थिक सहायता की मांग लेकर पहुंचे लोगों को आश्वस्त किया कि वे उच्चीकृत अस्पताल से एस्टीमेट मंगवा लें, इलाज खर्च में सरकार भरपूर आर्थिक मदद करेगी।
सीएम ने इसे लेकर अफसरों को निर्देशित भी किया कि एस्टीमेट की प्रक्रिया को जल्द से पूरा कराकर शासन को उपलब्ध कराएं। हर जरूरतमंद को मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से पर्याप्त सहायता राशि उपलब्ध कराई जाए।
सोमवार सुबह गोरखनाथ मंदिर में आयोजित जनता दर्शन में सीएम योगी ने करीब 200 लोगों से मुलाकात की। मंदिर परिसर के महंत दिग्विजयनाथ स्मृति भवन के सभागार में कुर्सियों पर बैठाए गए लोगों से एक-एक करके समस्याएं सुनीं और निस्तारण के लिए आश्वस्त करते हुए उनके प्रार्थना पत्र संबंधित अधिकारियों को दिए। उन्होंने सभी लोगों को आश्वस्त किया कि किसी को भी परेशान होने या घबराने होने की आवश्यकता नहीं है। हर समस्या का प्रभावी समाधान कराया जाएगा।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को यह निर्देश भी दिए यदि कोई पात्र व्यक्ति शासन की कल्याणकारी योजनाओं के लाभ से वंचित है तो उसे तत्काल योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराया जाए।
इसी दौरान कैंसर पीड़ित परिजन के इलाज के लिए मदद मांगने पहुंची एक महिला को मुख्यमंत्री ने विशेष रूप से आश्वस्त करते हुए कहा कि इलाज में किसी प्रकार की कमी नहीं होने दी जाएगी और सरकार पूरी सहायता करेगी।