Virat Kohli Dhurandhar 2 review : 4 घंटे तक स्क्रीन से नजर नहीं हटी! विराट कोहली का ‘धुरंधर 2’ पर आया रिव्यू, फैंस हुए क्रेजी
08-Apr-2026
Total Views |
Virat Kohli Dhurandhar 2 review : फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' रिलीज के बाद से ही लगातार बॉक्स ऑफिस और फैंस के दिलों पर राज कर रही है। इसका पहला भाग भी लोगों को इतना ही पसंद आया था। विराट कोहली ने फिल्म धुरंधर 2 देख ली है और जो रिव्यू दिया है वो हैरान करने वाला है।
विराट इस वक्त आईपीएल को लेकर चर्चा में हैं। उन्होंने सोमवार को अपनी इंस्टास्टोरी पर फिल्म का रिव्यू देते हुए लिखा कि वह 4 घंटे के लिए एक पल भी नजर नहीं हटा पाए। वक्त निकालकर उन्होंने ये जासूसी थ्रिलर देखी।
उन्होने लिखा, ''आज फिल्म देखी और मैं दावे से कह सकता हूं कि भारत में बनी ऐसी फिल्म मैंने पहले कभी नहीं देखी। इसने हर तरह की भावनाओं को उभारा और लगभग चार घंटे तक मैं एक पल भी नहीं हिला।
@adityadharfilms, आपकी प्रतिभा और दृढ़ विश्वास आपकी रचना में झलकता है। आपको सलाम। आप एक जीनियस हैं। हालांकि सभी कलाकारों ने अपनी भूमिकाओं में बेहतरीन प्रदर्शन किया, लेकिन @ranveersingh, इस फिल्म के बाद आपने एक अलग ही मुकाम हासिल कर लिया है और आपका अभिनय लाजवाब था। वाकई लाजवाब।''
विराट कोहली का ये पोस्ट आग की तरह वायरल हो रहा है।
धुरंधर-2 ने अपनी रिलीज के बाद से ही बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड तोड़ दिए है। हर दिन फिल्म की कमाई तेजी से आगे बढ़ रही है। फिल्म ने 9वें दिन 42 करोड़, 10वें दिन 64 करोड़, 11वें दिन 71 करोड़, 12वें दिन 26, 13वें दिन 28 करोड़, 14वें दिन 21 करोड़ और 15वें दिन 19 करोड़ का कलेक्शन किया है।