Maharajganj News : एक वीडियो और बवाल! आखिर क्या था उस स्टंट में?
09-Apr-2026
Total Views |
महाराजगंज। सोशल मीडिया पर बाइक स्टंट का वीडियो अपलोड करना एक युवक को भारी पड़ गया। पुलिस ने वीडियो अपलोड करने को लेकर हुए विवाद के मामले में एक युवक को गिरफ्तार किया है।
पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चल रहे अभियान के तहत थाना कोल्हुई पुलिस टीम से थाना प्रभारी अखिलेश कुमार सिंह के नेतृत्व में उपनिरीक्षक पंकज सिंह और हेड कांस्टेबल राकेश कुमार क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान उन्हें सूचना मिली कि एक युवक द्वारा सोशल मीडिया पर बाइक स्टंट का वीडियो अपलोड करने को लेकर विवाद की स्थिति बन रही है।
सूचना के आधार पर, पुलिस टीम ने बुधवार दोपहर करीब 1:30 बजे ग्राम सोनपिपरी खुर्द, थाना कोल्हुई से याकूब पुत्र किताबुल्लाह को हिरासत में लिया। अभियुक्त के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (BNSS) की धारा 170, 126 और 135 के तहत मामला दर्ज कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान याकूब (उम्र करीब 22 वर्ष) पुत्र किताबुल्लाह के रूप में हुई है, जो ग्राम सोनपिपरी खुर्द, थाना कोल्हुई, जनपद महाराजगंज का निवासी है।
इस गिरफ्तारी को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक पंकज सिंह और हेड कांस्टेबल राकेश कुमार शामिल थे।