Maharajganj News : ताला तोड़कर घुसे अंदर और सबकुछ समेट ले गए ! सामने आई चौंकाने वाली कहानी
09-Apr-2026
Total Views |
महराजगंज। श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र में एक गत्ता फैक्ट्री में चोरी की बड़ी वारदात सामने आई है, जहां अज्ञात चोरों ने ताला तोड़कर करीब 2 लाख रुपये का सामान पार कर दिया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
बसहिया बुजुर्ग टोला नवाजीबारी निवासी सुरेश सिंह पुत्र रामजी सिंह ने श्यामदेउरवा थाने में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि उनके गाँव नहर के पास स्थित रामजी बोर्ड मिल (गत्ता फैक्ट्री) में 27 फरवरी 2026 की रात करीब 12 बजे चोरी हुई।
चोर फैक्ट्री के दरवाजे का ताला तोड़कर अंदर घुसे और दो पिन रोल तथा गत्ता चुरा ले गए, जिनकी अनुमानित कीमत 2 लाख रुपए है। इसके अतिरिक्त, बाहर रखा काफी गत्ता भी फाड़ दिया गया, जिससे मालिक को बड़ा नुकसान हुआ है।
सुरेश सिंह के अनुसार, वे घटना के बाद से ही अपने स्तर पर चोरों की तलाश कर रहे थे। थक हारकर उन्होंने अब पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह के अनुसार मामले में बीएनएस की धारा 303 (2) के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।