Maharajganj News : सीमा पार अलर्ट ! नेपाल से गायब 15 साल के किशोर की भारत में होने की आशंका

    09-Apr-2026
Total Views |

महराजगंज/रूपन्देही।
नेपाल के रूपन्देही जिले से 15 वर्षीय किशोर के लापता होने का मामला सामने आया है। नेपाली पुलिस ने उसकी तलाश के लिए भारत से सहयोग माँगा है।

मिली जानकारी के अनुसार, डिस्ट्रिक्ट पुलिस ऑफिस रूपन्देही (महिला, बाल एवं वरिष्ठ नागरिक सेवा केंद्र) द्वारा जारी पत्र में बताया गया है कि मैनुदीन मुसलमान (उम्र 15 वर्ष), निवासी मयादेवी ग्रामीण नगरपालिका-5, बसहवा, जिला रूपन्देही, 19 मार्च 2026 से अपने घर से लापता हैं।


जांच के दौरान नेपाली पुलिस को जानकारी मिली है कि लापता किशोर के भारत में होने कि संभावना है। इसी आधार पर भारतीय प्रशासन से उसकी तलाश में सहयोग मांगा गया है।

3 अप्रैल 2026 को जारी पत्र में पुलिस निरीक्षक कल्पना घरती ने सम्बंधित अधिकारीयों से अपील की है कि किशोर का पता लगाकर उसे सकुशल परिजनों तक पहुंचाने में मदद की जाए। नेपाल में इस सम्बन्ध में गुमशुदगी का मामला दर्ज किया जा चुका है। पुलिस ने किशोर की फोटो और अन्य दस्तावेज भी साझा किए हैं ताकि पहचान में आसानी हो सके।

भारत नेपाल सीमा से सटे इलाकों में पुलिस और प्रशासन को अलर्ट जारी किया गया है, ताकि किशोर का जल्द से जल्द पता लगाया जा सके।अगर किसी को इस किशोर के बारे में कोई जानकारी मिले, तो तत्काल नज़दीकी पल को सूचित करें।