Maharajganj News : दुकानदार की आंखों के सामने चोरी! CCTV में कैद वारदात ने बढ़ाया सस्पेंस
01-May-2026
Total Views |
महराजगंज। सिंदुरिया थाना क्षेत्र में बरवाकला के बलुअही धूस चौराहे पर स्थित एक इलेक्ट्रॉनिक दुकान में दिनदहाड़े चोरी की हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। इस वारदात का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि आपन महराजगंज वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।
जानकारी के अनुसार, बरवाकला निवासी संतोष शर्मा की इलेक्ट्रॉनिक दुकान में चोरी की घटना 25 अप्रैल की बताई जा रही है, जबकि घटना का वीडियो 29 अप्रैल को सामने आया है। दुकानदार को जब दुकान में कुछ इलेक्ट्रानिक उपकरण नहीं दिखाई दिए, तब उसने सीसीटीवी फुटेज की जांच की।
फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि 25 अप्रैल को दोपहर करीब ढाई बजे जब दुकानदार ग्राहकों को सामान दिखाने में व्यस्त था। उसी दौरान दो अज्ञात युवक दुकान में घुसे और मौका पाकर दो इलेक्ट्राॅनिक उपकरण चोरी कर भाग निकले। 29 अप्रैल को जब दुकान मालिक को सामान कम मिले तो उसे चोरी की जानकारी हुई।
सीसीटीवी फुटेज में दोनों संदिग्धों की तस्वीरें स्पष्ट रूप से कैद हो गई हैं। घटना के संबंध में एसओ सिंदुरिया राजकुमार सिंह ने कहा कि तहरीर प्राप्त होने पर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।