Maharajganj News : नहर पुल के नीचे दिखा विशाल अजगर, दहशत में लोग... फिर हुआ कुछ ऐसा
01-May-2026
Total Views |
निचलौल। थाना क्षेत्र के चमनगंज नहर पुल के नीचे गुरुवार को विशालकाय अजगर दिखने के बाद लोगों में हड़कंप मच गया। अजगर को देखने के बाद कई घंटों तक लोगों की भीड़ जुटी रही और काफी देर तक दहशत का माहौल बना रहा। ऐसे में सूचना पाकर मौके पर पहुंची रेस्क्यू टीम विशालकाय अजगर को सुरक्षित रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ दिया।
इसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली। निचलौल वन क्षेत्राधिकारी सुनील राव ने बताया कि नहर के पूर्वी छोर पर जंगल है। संभवतः वहीं से अजगर भटककर आबादी की ओर आ गया था।जबकि पश्चिमी छोर पर शहर की आबादी बसी हुई है। ऐसे में कुछ देर के लिए विशालकाय अजगर को देख लोगों में हड़कंप मचा रहा। टीम की मदद से विशालकाय अजगर को रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ दिया है।