Bollywood News : रील्स बनाईं तो उड़ा मजाक, फिर इस बेरोजगार अभिनेता ने दिया ऐसा जवाब कि सब चुप

    01-May-2026
Total Views |
Bollywood News : फिल्म 'आशिकी' से अपनी पहचान बनाकर लोगों के दिलों पर किसी वक्त राज करने वाले राहुल रॉय को लेकर इस वक्त फिर सुर्ख़ियों में है। वो इस वक़्त ट्रोल हो रहे हैं क्योंकि वे हाल ही में कुछ रील्स वीडियो में अभिनेता नजर आए हैं। हालांकि इस ट्रोलिंग के बीच राहुल रॉय ने लोगों को करारा जवाब दिया है जो कि चर्चा में है। बता दें कि लंबे समय से राहुल रॉय को काम नहीं मिला है और वो किसी ना किसी तरह से जीवनयापन कर रहे हैं।

ऐसे में बेरोजगार अभिनेता ने जब रील बनाई तो मदद के बजाए लोगों ने उनका मजाक बनाना शुरु कर दिया है। राहुल रॉय ने इसपर रिएक्ट करते हुए कहा है, ''मैं मेहनत करके कमा रहा हूं, दूसरों का मजाक उड़ाकर नहीं।'' राहुल रॉय ने दिया करारा जवाब हाल ही में एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें राहुल किसी महिला क्रिएटर के साथ रील्स में नजर आए थे।

मजाक बना तो राहुल रॉय चुप नहीं बैठे। उन्होने कहा, ''मैं बेहद ईमानदारी से अपना काम कर रहा हूं, मुझे कानूनी मामलों को लेकर पैसों का भुगतान करना है। ये सारे मामले अब के नहीं हैं बल्कि काफी पुराने हैं। ये तब के हैं जब मुझे ब्रेन स्ट्रोक नहीं हुआ था। मेरे लिए ब्रेन स्ट्रोक के बाद एक्टिव रहना जरूरी है, मैं जिंदा रहने तक काम करना चाहता हूं।''


इसके अलावा उन्होने कहा, ''आप मेरी परेशानियों और सादगी का मजाक बना रहे हैं तो ये आपकी सच्चाई दिखाता है मेरी नहीं। अगर आपको मेरी चिंता है तो मुझे अच्छा काम दिलवाकर मदद करिए। मैं मेहनत करके कमाता हूं, किसी का मजाक बनाकर नहीं।'' राहुल रॉय का ये बयान आग की तरह वायरल हो रहा है।

इस बयान के सामने आने के बाद लोग उनके सपोर्ट में आए हैं। एक यूजर ने लिखा, ''बिल्कुल मैं आपके एक एक शब्द से सहमत हूँ।'' एक ने लिखा, ''सही बात कही सर आपने।'' एक ने लिखा, ''तथाकथित नल्ले लोगों के लिए यह बात बिल्कुल सही कही गई है।'' इस तरह से लोग कमेंट्स कर रहे हैं।