Maharajganj News : इंस्टाग्राम पर वायरल हुई महिला की अश्लील तस्वीर, फिर रास्ते में जो हुआ...
10-May-2026
Total Views |
महराजगंज। कोतवाली थाना क्षेत्र में एक महिला ने दो युवकों पर सोशल मीडिया पर अश्लील फोटो वायरल करने, जान से मारने की धमकी देने और हमला करने का आरोप लगाया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पीड़िता का आरोप है कि गांव का रहने वाला सुनील निषाद काफी समय से उसे परेशान कर रहा है। 30 अप्रैल 2026 को उसे जानकारी मिली कि सुनील निषाद और उसके साले अजय निषाद ने इंस्टाग्राम पर उसकी फोटो एडिट कर अश्लील तस्वीर बनाकर वायरल कर दिया। आरोप है कि दोनों ने महिला के भाई को फोन कर गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी भी दी।
महिला का आरोप है कि चार मई को जब वह अपनी मां के साथ स्कूटी से शिकायत करने कोतवाली जा रही थी, तभी महलगंज और रसूलपुर के बीच मुख्य मार्ग पर सुनील निषाद ने रास्ता रोक लिया। उसने शिकायत वापस लेने का दबाव बनाया और जान से मारने की धमकी दी।
विरोध करने पर आरोपी ने चलती स्कूटी में ठोकर मार दी, जिससे महिला सड़क पर गिरकर घायल हो गईं। हादसे में उसके चेहरे, हाथ, घुटने, सीने और कमर में चोटें आई। पीड़िता ने अस्पताल में उपचार कराने के बाद पुलिस को सूचना दी।
सदर कोतवाल निर्भय सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी सुनील निषाद और अजय निषाद पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।