Maharajganj News : फिटनेस फ्रीक युवाओं को मिली बेहतरीन फिटनेस सुविधा, लईलैन पैसिया में खुला ANS CrossFit Gym

    10-May-2026
Total Views |

महराजगंज।
जिले के फिटनेस फ्रीक युवाओं के लिए एक अच्छी खबर है। गोरखपुर-सोनौली मुख्य मार्ग स्थित लईलैन पैसिया में रविवार को ANS CrossFit Gym का भव्य उद्घाटन किया गया। उद्घाटन समारोह के दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय युवा और क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे। आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित इस जिम को लेकर युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिला।

जिम में कार्डियो मशीनों, वेट ट्रेनिंग इक्विपमेंट और प्रोफेशनल फिटनेस ट्रेनिंग की व्यवस्था की गई है। इससे युवाओं को बेहतर फिटनेस ट्रेनिंग के लिए कहीं बाहर नहीं जाना पड़ेगा उन्हें अपने ही क्षेत्र में ये सब सुविधाएं मिल सकेंगी।

संचालकों का कहना है कि उनका प्रयास क्षेत्र के लोगों को फिटनेस के प्रति जागरूक करना और हेल्दी लाइफस्टाइल के लिए प्रेरित करना है।


जिम की शुरुआत के साथ ही विशेष ऑफर भी घोषित किया गया है। इस ऑफर के तहत 30 जून तक मेंबरशिप प्लान्स पर आकर्षक छूट दी जा रही है, जहां 1 साल की मेंबरशिप 7200 रुपये की जगह सिर्फ 4800 रुपये में उपलब्ध कराई जा रही है। इसके अलावा 6 महीने और 3 महीने के पैकेज पर भी विशेष डिस्काउंट दिया जा रहा है।

स्थानीय युवाओं का कहना है कि इस तरह की आधुनिक फिटनेस सुविधा खुलने से इलाके के युवाओं को काफी फायदा मिलेगा और व्ययाम के लिए बेहतर माहौल मिलेगा।