Maharajganj News : जिले में जारी है चेकिंग अभियान ! नियम तोड़े तो बच नहीं पाओगे

    11-May-2026
Total Views |

महराजगंज।
पुलिस ने जिले में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ रविवार को बड़ा चेकिंग अभियान चलाया। विभिन्न थाना क्षेत्रों में अलग-अलग स्थानों पर दो पहिया वाहनों और संदिग्ध व्यक्तियों की सघन जांच की गई।

अभियान के दौरान पुलिसकर्मियों ने बिना हेलमेट वाहन चलाने, दो पहिया वाहनों पर तीन सवारी बैठाने, बिना ड्राइविंग लाइसेंस वाहन चलाने, सवारी वाहनों में क्षमता से अधिक यात्रियों को बैठाने तथा तेज गति से वाहन चलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की।


चेकिंग के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर कुल 831 वाहनों का चालान किया गया, जबकि गंभीर उल्लंघन पाए जाने पर एक वाहन को सीज भी किया गया। एसपी शक्ति मोहन अवस्थी ने वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने, हेलमेट एवं सीट बेल्ट का प्रयोग करने तथा सुरक्षित गति से वाहन चलाने की अपील की। सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने और लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।