Maharajganj Politics : सपा ने महराजगंज में बढ़ाया संगठनात्मक दायरा, वरुण कुमार को मिली बड़ी जिम्मेदारी
11-May-2026
Total Views |
लखनऊ। समाजवादी पार्टी प्रदेश कार्यालय लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम के दौरान महराजगंज जनपद के घुघली क्षेत्र स्थित बसंतपुर निवासी वरुण कुमार को समाजवादी पार्टी की सक्रिय सदस्यता प्रदान की गई। यह सदस्य्ता अखिलेश यादव की संस्तुति पर दी गयी।
कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव गिरजेश यादव सहित गोरखपुर मंडल और कुशीनगर क्षेत्र के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
वरुण कुमार ने पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वह विधानसभा 318 (सुरक्षित) महराजगंज सदर क्षेत्र में समाजवादी पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने तथा युवाओं, किसानों एवं आम जनता के हितों के लिए पूरी निष्ठा के साथ कार्य करेंगे।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने वरुण कुमार को सक्रिय सदस्यता मिलने पर बधाई देते हुए संगठन को और मजबूत बनाने का संकल्प जताया। पार्टी कार्यकर्ताओं ने कहा कि युवाओं की बढ़ती भागीदारी से समाजवादी पार्टी को जमीनी स्तर पर और मजबूती मिलेगी।