Maharajganj News : दो साल से कचरे में डूबा सोनबरसा! बदबू और गंदगी से ग्रामीण बेहाल

    12-May-2026
Total Views |

महराजगंज।
मिठौरा ब्लॉक के सोनबरसा गांव में पिछले दो वर्षों से नियमित सफाई न होने के कारण हालात बदतर हो गए हैं। गांव की गलियों और सार्वजनिक स्थानों पर जगह-जगह कचरे का अंबार लग गया है, जिससे स्थानीय निवासियों और राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

गाँव में फैली गंदगी और उस से उठने वाली तेज बदबू ने ग्रामीणों का जीना मुश्किल कर दिया है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि कचरा जमा होने से आवागमन में भी दिक्कतें आ रही हैं।


ग्रामीणों ने बताया कि इस समस्या को लेकर कई बार संबंधित विभाग को ज्ञापन सौंपे गए हैं लेकिन अब तक इस दिशा में कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है।

शिकायत करने वालों में अजहरुद्दीन, रमेश, गोपाल और नरेश सहित अन्य ग्रामीण शामिल हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से गांव में जल्द सफाई अभियान चलाकर समस्या का समाधान करने की मांग की है। ग्राम प्रधान ने इस संबंध में बताया कि सफाई कर्मी की तबीयत खराब होने के कारण सफाई कार्य बाधित है।