Maharajganj News : लाखों रुपये लेने के बाद गायब हुआ बैनामा! चार साल से भटक रहे पीड़ित

    13-May-2026
Total Views |

नौतनवा। तहसील क्षेत्र की ग्राम सभा खैराटी निवासी करीब आधा दर्जन लोगों ने मंगलवार को एसडीएम नवीन प्रसाद को पत्र सौंपकर जमीन बैनामा के नाम पर लाखों रुपये हड़पने का आरोप लगाया है। पीड़ितों का कहना है कि रुपये लेने के बावजूद चार साल से अधिक समय बीत जाने पर भी जमीन की रजिस्ट्री नहीं कराई गई।


तहसील क्षेत्र के ग्राम सभा खैराटी निवासी पीड़ित वारिस अली, अमरजहां, इस्लामुन्निशा, नुसरत जहां, रहमत अली, शोबिना, सहिरुन्निशा का कहना है कि नौतनवा कस्बे के एक व्यक्ति ने खैराटी गांव में जमीन रजिस्ट्री कराने के नाम पर अलग-अलग धनराशि में उक्त लोगों से लाखों रुपये ले लिए। आरोप है कि करीब चार वर्ष से अधिक का समय बीत जाने के बावजूद आज तक बैनामा नहीं कराया गया।

कई बार शिकायत और पंचायत होने के बाद भी मामले का कोई निष्कर्ष नहीं निकला। पीड़ितों ने एसडीएम से न्याय दिलाने की गुहार लगाई है। एसडीएम नवीन प्रसाद का कहना है कि शिकायती पत्र प्राप्त हुआ है। जांच कराकर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।