Maharajganj News : रेलवे कार्य के बीच बड़ा हादसा और गुल हो गयी 200 घरों की बिजली
13-May-2026
Total Views |
महराजगंज। महुआवा फीडर क्षेत्र में मंगलवार सुबह रेलवे लाइन निर्माण कार्य के दौरान बड़ा हादसा हो गया। कार्य के दौरान मिट्टी गिरा रहे एक तेज रफ्तार डंपर की टक्कर से बिजली के चार खंभे टूटकर गिर गए। हादसे के बाद महुआवा, बरम स्थान व केएमसी चौराहा के सामने करीब दो सौ घरों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। गनीमत रही कि घटना के समय बिजली आपूर्ति बाधित थी।
ग्रामीणों के अनुसार, सुबह करीब 7:40 बजे रेलवे लाइन के लिए मिट्टी गिराने का कार्य चल रहा था। मिट्टी खाली करने के बाद एक डंपर तेज रफ्तार में लौट रहा था। इसी दौरान डंपर ऊपर से गुजर रहे बिजली के तार में फंस गया, जिससे जोरदार झटके के एक साथ चार बिजली खंभे टूटकर सड़क किनारे गिर पड़े।
सूचना मिलने पर बिजली विभाग की टीम मौके पर पहुंची और क्षतिग्रस्त खंभों और तारों को हटाकर मरम्मत कार्य शुरू कराया। मरम्मत कार्य में लाइनमैन सहित छह कर्मचारी जुटे हैं। बिजलीर्मियों ने बताया कि खंभा बदलने व लाइन दुरुस्त करने का काम तेजी से किया जा रहा है।