Maharajganj News : पहले खाई चाट, फिर करने लगे ये हरकत ! ठूठीबारी में हैरान करने वाला मामला

    13-May-2026
Total Views |

ठूठीबारी। ठूठीबारी में चाट-फुल्की के पैसे माँगना एक विक्रेता को महंगा पड़ गया। पैसे मांगने पर कथित तौर पर दो युवकों ने ठेले वाले के साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दे डाली। ठूठीबारी पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर दो आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह घटना नौतनवा रोड स्थित डीह राजा मंदिर के पास हुई।

जानकारी के अनुसार, राजाबारी निवासी बालेश्वर मद्धेशिया सड़कहवा मोड़ के पास चाट-फुल्की का ठेला लगाते हैं। आरोप है कि बीते शाम करीब 7 बजे गांव के ही छोटू और रामविलास उनके ठेले पर पहुंचे। चाट-फुल्की खाने के बाद जब बालेश्वर ने पैसे मांगे, तो दोनों युवक भड़क गए।


पीड़ित बालेश्वर मद्धेशिया के अनुसार, दोनों युवकों ने उनके साथ गाली-गलौज की, मारपीट की और जान से मारने की धमकी भी दी। बालेश्वर मद्धेशिया ने घटना की लिखित शिकायत ठूठीबारी कोतवाली में दर्ज कराई। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए केस दर्ज किया है।

थानाध्यक्ष ठूठीबारी अमित कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। साक्ष्यों के आधार पर आगे की आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।