Shefali Jariwala Death Cause : शेफाली की मौत के पीछे क्या था सच? पति ने पहली बार बताई पूरी बात

    15-May-2026
Total Views |

Shefali Jariwala Death Cause : टीवी की चर्चित एक्ट्रेस शेफाली जरीवाला के अचानक निधन ने उनके फैंस और पूरी इंडस्ट्री को सदमे में डाल दिया था। 27 जून 2025 को 42 साल की उम्र में उनके निधन की खबर सामने आई, जिसके बाद सोशल मीडिया पर कई तरह की अफवाहें फैलने लगीं। कुछ लोगों ने दावा किया कि शेफाली एंटी-एजिंग इंजेक्शन लेती थीं और लंबे समय तक भूखी रहती थीं, जिसकी वजह से उन्हें कार्डियक अरेस्ट हुआ। हालांकि अब उनके पति पराग त्यागी ने इन खबरों पर चुप्पी तोड़ दी हैं।

पराग त्यागी ने कहा, 'हम लोग सब कुछ खाते हैं। शेफाली के निधन से एक रात पहले हमने चाइनीज खाना खाया था। हमें भूखा रहने की जरूरत ही क्या है? वो अपनी पूरी जिंदगी में इस समय सबसे ज्यादा फिट थीं। भूखे रहने से चेहरा मुरझा जाता है। पराग ने स्किन गोरी करने वाले ग्लूटाथियोन या एंटी-एजिंग इंजेक्शन वाली खबरों को गलत बताते हुए कहा, 'उन्हें और गोरा होने की क्या जरूरत थी? मुझे भी बताइए वो कौन सा इंजेक्शन है जो इंसान को हमेशा जवान रखता है। अगर ऐसा कुछ सच में होता, तो आज रतन टाटा जी भी जिंदा होते।'


उन्होंने आगे कहा कि 'आजकल सोशल मीडिया और व्हाट्सऐप यूनिवर्सिटी पर लोग बिना रिसर्च किए कुछ भी मान लेते हैं। लोग पढ़ लेते हैं, लेकिन सच जानने की कोशिश नहीं करते। नेगेटिव बातें जल्दी फैलती हैं, इसलिए मैं सबसे कहना चाहता हूं कि ऐसा मत करो यार।'

बता दें कि शेफाली ने मशहूर गाने कांटा लगा से घर-घर में पहचान बनाई थीं। उनके निधन के बाद पराग त्यागी ने शेफाली पराग त्यागी नाम से एक यूट्यूब चैनल भी शुरू किया है, जहां वो शेफाली की यादों से जुड़े वीडियोज और पॉडकास्ट शेयर करते रहते हैं।