Maharajganj News : बेटे को शौच कराकर पानी भरने गई शमा परवीन के साथ सुबह सुबह ये हादसा ! मौत

    16-May-2026
Total Views |

महराजगंज।
पनियरा थाना क्षेत्र के इलाहाबाद गांव में शनिवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। करंट लगने से एक महिला की मौत हो गई। मृतका की पहचान 35 वर्षीय शमा परवीन, पत्नी समीर अंसारी के रूप में हुई है। इस घटना से गांव में शोक का माहौल है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, शनिवार सुबह करीब 5:30 बजे शमा परवीन अपने तीन वर्षीय बेटे अर्सलान को शौच कराने के बाद घर के पीछे नल पर पानी भरने गई थीं। उन्होंने टिल्लू पंप का मोटर चालू किया। इसी दौरान नल के पाइप में करंट उतर आया, जिसकी चपेट में आने से वह गंभीर रूप से झुलस गईं।


कुछ देर बाद उनके पति समीर अंसारी बाहर निकले तो उन्होंने पत्नी को नल के पास अचेत अवस्था में पड़ा देखा। उन्होंने तुरंत मोटर का स्विच बंद किया और आसपास के लोगों को बुलाया। परिजन शमा परवीन को निजी वाहन से पनियरा ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।

मृतका के पति समीर अंसारी इलेक्ट्रिक प्लंबर का काम करते हैं। शमा परवीन अपने पीछे दो छोटे बच्चों, 10 वर्षीय अरशद अंसारी और 3 वर्षीय अर्सलान को छोड़ गई हैं। घटना की सूचना मिलने पर मायके पक्ष के लोग भी मौके पर पहुंच गए। परिवार के सदस्य शव को सुपुर्द-ए-खाक करने की तैयारी में जुटे रहे।