Maharajganj News : फर्जी मान्यता का बड़ा खेल उजागर! 25 स्कूल जांच में, 14 पर मंडराया खतरा

    02-May-2026
Total Views |

महराजगंज
। महराजगंज में शिक्षा व्यवस्था से जुड़ा एक बड़ा मामला सामने आया है। डीआईओएस कार्यालय की तरफ से शुक्रवार को डीएम कार्यालय को अमान्य स्कूलों की रिपोर्ट भेजी गई है। जांच टीम ने 25 ऐसे स्कूलों को चिह्नित किया था जिनके पास मान्यता प्राइमरी की थी लेकिन वह नौं से लेकर 12वीं तक की कक्षाएं संचालित कर रहे थे।

डीआईओएस ने स्कूलों से दस्तावेज मांगे थे। लेकिन केवल 11 स्कूल से ही दस्तावेज मिले। सूची में शामिल 14 स्कूलों की मान्यता रद्द की जा सकती है। सिसवां ब्लाक से जीयूजी पब्लिक लोहेपार सिसवां, शाइन स्मार्ट स्कूल सोनबरसा, एसटीएमडी पब्लिक स्कूल सोनबरसा, डॉ. एपीजे सेंट्रल स्कूल बंदी ढाला स्कूल के नाम शामिल हैं।


इसी तरह पनियरा ब्लॉक में एसआईडी एकेडमी, कूआंचाप पनियरा, निचलौल में आरपी चिल्ड्रेन एकेडमी नौवां बारी, लक्ष्मीपुर में न्यू कार्मल जेपी स्कूल समरधीरा, परमात्मा प्रसाद त्रिपाठी पूर्व माध्यमिक विद्यालय समरधीरा, स्वामी विवेकानंद स्मारक पूर्व माध्यमिक विद्यालय समरधीरा, बोधिसत्व प्राथमिक विद्यालय अराजी सुबाइन खालिकगढ़, आदर्श बाल विद्या मंदिर लक्ष्मीपुर के नाम शामिल हैं।