Maharajganj News : फरेंदा-बृजमनगंज रोड पर बढ़ेगी रफ्तार, पीडब्ल्यूडी ने शुरू किया सर्वे
21-May-2026
Total Views |
फरेंदा। बृजमनगंज-कोल्हुई मार्ग सहित क्षेत्र की कई प्रमुख सड़कों के चौड़ीकरण की तैयारी तेज हो गई है। इसको लेकर लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने एक सप्ताह से यातायात गणना शुरू कर दिया। बृजमनगंज कोल्हुई मार्ग के सोनाबंदी व वनगढ़िया में बृजमनगंज से कोल्हुई मार्ग और बनगढ़िया से सोनाबंदी व जिगीनिहा सहित अन्य मार्ग का चौड़ीकरण होना है।
फरेंदा से बृजमनगंज, कोल्हुई व लोटन कुल 45.9 किमी सड़क के लिए स्वीकृत व बृजमनगंज से कोल्हुई मार्ग का सात मीटर से 10 मीटर चौड़ीकरण, साथ ही वनगढ़िया सोनाबंदी व जिगिनिहा सहित अन्य जिला मार्ग का चौड़ीकरण के लिए प्रस्तावित होने पर नक्शा के लिए पिछले एक सप्ताह से सोनाबंदी व वनगढ़िया पर तीन शिफ्ट में लोकनिर्माण विभाग के अधिकारियों द्वारा यातायात गणना किया जा रहा है।
इसमें आने-जाने वाले सवारी गाड़ी, कार, बस, ऑटो, ई-रिक्शा, बाइक, व्यवसायिक वाहन, ट्रक, ट्रेलर, कृषि वाहन टैक्टर-ट्राॅली सहित अन्य वाहनों का गणना किया गया। अवर अभियंता संदीप भारती ने बताया कि चौड़ीकरण के लिए प्रस्तावित मार्गों का आईआरसी के मानक अनुसार एक सप्ताह तक 24 घंटे तीन शिफ्ट में यातायात गणना व निगरानी की गई। इस अवसर पर अधिशासी अभियंता एडिशनल, सहायक अभियंता नवनीत सिंह मौजूद रहे।