Maharajganj News : बिना डॉक्टर की सलाह घर पहुंच रहीं दवाएं, दवा व्यापारियों ने सरकार से मांगी सख्ती
21-May-2026
Total Views |
महराजगंज। जिले में ऑनलाइन दवा की बिक्री के विरोध में कलक्ट्रेट परिसर में केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष ज्ञानेंद्र नाथ द्विवेदी के नेतृत्व में दवा विक्रेताओं ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने ऑनलाइन दवा बिक्री के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
जिलाध्यक्ष ज्ञानेंद्र नाथ द्विवेदी ने कहा कि इंटरनेट के माध्यम से बिना स्पष्ट वैधानिक प्रावधान के दवाओं की बिक्री, फर्जी ई-प्रिस्क्रिप्शन, बिना चिकित्सकीय परामर्श के दवाओं की होम डिलीवरी और ऑनलाइन कंपनियों द्वारा दी जा रही भारी छूट जनस्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा बन चुकी है।
व्यापारियों का आरोप है कि ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट 1940 और नियम 1945 में ऑनलाइन दवा बिक्री का स्पष्ट प्रावधान नहीं होने के बावजूद विभिन्न ऑनलाइन प्लेटफॉर्म वर्षों से दवाओं की बिक्री कर रहे हैं।