Maharajganj News : बेटे की मौत का बदला लेने के लिए तांत्रिक का कत्ल, पुलिस ने किया खुलासा
21-May-2026
Total Views |
महराजगंज। कोतवाली थाना क्षेत्र के पिपरा रसूलपुर निवासी तांत्रिक रमाकांत चौहान की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। रमाकांत चौहान की हत्या कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर बेहोश कर की गई थी। हत्या के बाद आरोपी राघवेंद्र सिंह उर्फ जेलर ने बस्ती जिले में शव फेंक दिया था। बुधवार को एसपी शक्ति मोहन अवस्थी ने इस मामले का पर्दाफाश किया। आरोपी के पास से आला कत्ल भी पुलिस ने बरामद किया है। यह मामला एक जून 2025 का है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
जानकारी के अनुसार, तांत्रिक रमाकांत चौहान निवासी पिपरा रसूलपुर, थाना कोतवाली महराजगंज के रहने वाले थे। रमाकांत चौहान झाड़-फूंक का काम करते थे। राघवेंद्र सिंह ने बताया कि तांत्रिक रमाकांत चौहान उसके घर पूजा-पाठ करने आया करता था। जनवरी 2025 में रमाकांत ने उससे दो लाख रुपये उधार मांगे, लेकिन वह नहीं दे सका। कई बार मांगने के बाद भी उसने पैसे नहीं दिए। इससे नाराज होकर रमाकांत ने धमकी दी कि पैसा न देने का खामियाजा भुगतना पड़ेगा।
26 फरवरी 2025 को शिवरात्रि के दिन आरोपी के बेटे ऋषभ सिंह की बाइक दुर्घटना में मौत हो गई। ज्योतिषियों ने रमाकांत पर ही तंत्र-मंत्र करने का आरोप लगाया, जिससे आरोपी में और गुस्सा भर गया और उसने बदला लेने की ठान ली।