kangna Ranaut New Look : मंगलसूत्र और हरी चूड़ियों में दिखीं कंगना रनौत, सोशल मीडिया पर मचा बवाल

    22-May-2026
Total Views |

kangna Ranaut New Look  :
कंगना रनौत एक बार फिर अपने अलग अंदाज को लेकर चर्चा में हैं। दरअसल, एक्ट्रेस शादीशुदा लुक में नजर आईं। उनका एक वीडियो सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर आग लगा रहा है। इस वीडियो में कंगना गले में मंगलसूत्र और हाथों में हरी चूड़ियां पहने नजर आ रही हैं।


वीडियो में कंगना रनौत को एक बिल्डिंग से बाहर निकलते हुए देखा जा सकता है और वो सीधे अपनी कार की ओर बढ़ जाती हैं। इस दौरान उनकी सिक्योरिटी टीम हर तरफ से उन्हें घेरे रहती है। कंगना माथे पर बिंदी, गले में मंगलसूत्र और हाथों में हरी चूड़ियां पहने नजर आईं। उन्होंने लाइट पिंक कलर का सूट पहना हुआ है, जिसमें उनका सिंपल और एलिगेंट लुक नजर आ रहा है। हालांकि, कंगना ने पैप्स से कोई बातचीत नहीं की और वहां से रवाना हो गईं।

जैसे ही कंगना का ये वीडियो सामने आया, फैंस के बीच खलबली मच गई और कमेंट सेक्शन में सवालों की बाढ़ आ गई। हर कोई कंगना के इस लुक को देखकर हैरान है। एक यूजर ने लिखा, 'गले में मंगलसूत्र? क्या इन्होंने शादी कर ली? वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, 'चुपके से शादी कर ली क्या?' एक यूजर ने कयास लगाते हुए लिखा, 'हो सकता है ये किसी फिल्म की शूटिंग का हिस्सा हो।' फिलहाल कंगना की ओर से इस वायरल वीडियो और उनके लुक को लेकर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।