Maharajganj News : जांच पर निकले खनन इंस्पेक्टर की गाड़ी नदी में फंसी, वायरल वीडियो ने खोली इलाके की बदहाल व्यवस्था
23-May-2026
Total Views |
महराजगंज। जिले के नौतनवां क्षेत्र से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां जांच के लिए जा रहे खनन इंस्पेक्टर की गाड़ी रोहिन नदी में फंस गई। यह मामला नौतनवां थाना क्षेत्र के सेमरहवा का है।
जानकारी के मुताबिक, संबंधित स्थान तक पहुंचने के लिए नदी पार करना ही एकमात्र रास्ता है। इसी दौरान वाहन के दोनों पहिए नदी में धंस गए, जिससे गाड़ी बीच रास्ते में ही फंस गई। घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
बताया जा रहा है कि खनन विभाग की टीम IGRS से संबंधित एक मामले की जांच के लिए मौके पर जा रही थी। नदी पार करते समय अचानक वाहन की पकड़ कमजोर पड़ गयी और वाहन की पकड़ कमजोर हो गयी और गाड़ी रेत और कीचड़ में फंस गयी।
खनन इंस्पेक्टर ने बताया कि वह शिकायत की जांच के सिलसिले में क्षेत्र में पहुंचे थे। नदी पार करते समय वाहन अनियंत्रित होकर फंस गया। हालांकि इस घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।