Drishyam 3 Collection : बॉक्स ऑफिस पर छायी 'दृश्यम 3', कमा लिए इतने करोड़
25-May-2026
Total Views |
Drishyam 3 Collection : मच अवेटेड सस्पेंस फिल्म 'दृश्यम 3' ने बॉक्स ऑफिस पर रिलीज होते ही धमाल मचा दिया है। मोहनलाल और जीतू जोसेफ की यह फिल्म 21 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। उम्मीद के मुताबिक फिल्म ने धमाकेदार शुरुआत की और फिर दूसरे दिन भी इसने धूम मचाई. अब ओपनिंग वीकेंड पर तो इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस लूट लिया है। आइये जानते हैं कि 'दृश्यम 3' ने रिलीज के चौथे दिन यानी संडे को कितनी कमाई की है?
मेगा स्टार मोहनलाल और फिल्म मेकर जीतू जोसेफ की जोड़ी एक बार फिर सिनेमा में धूम मचा रही है। इनकी फिल्म 'दृश्यम 3' ने अपने पहले दिन ही सिनेमाघरों में जबरदस्त परफॉर्म करते हुए साबित कर दिया था कि ये अभी थमने वाली नही है। जबरदस्त उम्मीदों, शानदार बुकिंग और क्रिटिक्स के बेहतरीन रिव्यू के चलते फिल्म अपने पहले वीकेंड में सिनेमाघरों की बादशाह बन गई है।
फिल्म के कलेक्शन की बात करें तो इस फिल्म ने रिलीज के पहले दिन 15.85 करोड़ से ओपनिंग की थी। दूसरे दिन इसने 11.05 करोड़ कमाए। वहीं तीसरे दिन फिल्म ने 13.70 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। रिपोर्ट्स के मुताबिक 'दृश्यम 3' ने रिलीज के चौथे दिन यानी संडे को भारत में 13.95 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया, जो तीसरे दिन के 13.70 करोड़ रुपये से 1.8% ज्यादा है।
इसके साथ ही, फिल्म का कुल भारतीय नेट कलेक्शन अब 54.55 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है, जबकि चार दिनों में इसका ग्रॉस कलेक्शन 63.34 करोड़ रुपये से ज्यादा हो गया है।
बता दें कि इस फिल्म ने चौथे दिन विदेशों में 13 करोड़ रुपये कमाए, जिससे इसका कुल विदेशी कलेक्शन 78 करोड़ रुपये हो गया। गल्फ रीजन, नॉर्थ अमेरिका, यूरोप और अन्य इंटरनेशनल रीजन में दर्शकों के मजबूत सपोर्ट ने फिल्म को भारत के बाहर स्पीड नाए रखने में मदद की है। बता दें कि 'दृश्यम 3' ने रिलीज के चार दिनों के भीतर ही दुनिया भर में 141.34 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है।
21 मई को रिलीज हुई इस फिल्म में मीना, अंसिबा हसन, एस्तेर अनिल, आशा शरथ और सिद्दीकी भी अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं। फिल्म का निर्माण आशीर्वाद सिनेमाज के बैनर तले किया गया है।