Maharajganj News : बड़ी कार्रवाई ! एटीएम कार्ड बदलकर ठगी करने वाले गैंग पर गैंगस्टर एक्ट
26-May-2026
Total Views |
परतावल। जनपद के परतावल क्षेत्र में अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत श्यामदेउरवां पुलिस ने एटीएम कार्ड बदलकर लोगों के खातों से रुपये निकालने वाले गिरोह के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत बड़ी कार्रवाई की है।
पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देश पर पुलिस ने अपराधियों के विरुद्ध गैंग चार्ट तैयार कर डीएम से अनुमोदन प्राप्त किया। इसके बाद रविवार को थाना श्यामदेउरवां में गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।
एसओ सत्यप्रकाश सिंह के अनुसार, गैंग का सरगना प्रदीप कुमार पासवान और गुर्गा संदीप पासवान निवासी मोहरीपुर थाना चिलुआताल गोरखपुर लोगों को मदद का झांसा देकर उनका एटीएम कार्ड बदल लेते थे और बाद में खातों से रुपये निकाल लेते थे। इस संबंध में थाना श्यामदेउरवां में विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की थी। अब पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है।