Maharajganj News : अब नकल करना होगा मुश्किल! बीएड परीक्षा के लिए कड़ी निगरानी की तैयारी
26-May-2026
Total Views |
महराजगंज। जिले में 31 मई को बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा दो पाली में होगी और इसके लिए जनपद में छह परीक्षा केंद्र निर्धारित हैं।
नोडल अधिकारी प्राचार्य प्रो. अजय कुमार मिश्रा ने सीसीटीवी कैमरों की गुणवत्ता जांच कर उन्हें कंट्रोल रूम से जोड़ने की प्रक्रिया का निरीक्षण किया। बताया कि 30 मई से केंद्र आईडी व पासवर्ड के माध्यम से ऑनलाइन कर दिए जाएंगे। उसके बाद केंद्रीय कंट्रोल रूम से जोड़कर निगरानी की जाएगी।
31 मई को बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा का आयोजन बुंदेलखंड विश्वविद्यालय झांसी की तरफ से किया जाएगा जिसके लिए नोडल अधिकारी का दायित्व जवाहर लाल नेहरू पीजी कालेज के प्राचार्य प्रोफेसर अजय कुमार मिश्रा को दिया गया है।
सोमवार उन्होंने पीजी कालेज के ए व बी ब्लाक, जीएसवीएस, महराजगंज इंटर कालेज, जीजीआईसी धनेवा, डा. भीमराव आंबेडकर राजकीय महाविद्यालय को बनाया गया है।