Maharajganj News : आधे घंटे तक बस का इंतजार, फिर यात्रियों ने कही बड़ी बात

    26-May-2026
Total Views |

महराजगंज।
रोडवेज बस स्टेशन पर दोपहर में बस न मिलने से मंगलवार को इस प्रचंड गर्मी में यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। समय पर बसें न मिलने से यात्रियों में नाराजगी दिखाई दी और कई लोग इधर-उधर भटकते नजर आए।

बस स्टेशन परिसर में गोरखपुर के लिए बस का इंतजार करते अखिल पांडेय ने कहा कि चालीस मिनट से खड़े हैं। स्टेशन में जानकारी लेने पर भी सही जानकारी नहीं मिल पा रही है, जिससे यात्रियों को परेशानी हो रही है। वहीं बस स्टेशन के सामने शौचालय से पानी निकलने से दुर्गंध आ रही है, जिससे स्टेशन परिसर में खड़ा होने में परेशानी होती है। लेकिन जिम्मेदार अधिकारी इस समस्या को लेकर गंभीर नहीं हैं, जिससे यात्रियों को बेहतर सुविधा मिल सके।


राकेश सिंह ने कहा कि रोडवेज बस का इंतजार करने में परेशानी हो रही है। बस स्टेशन पर यात्री सुविधा का अभाव होने से दिक्कत बढ़ रही है। भटहट जाना है, लेकिन समय से बस न मिलने से अब देरी हो रही है। यात्री बस के इंतजार में इधर-उधर भटकते देखे गए। एआरएम महेंद्र पांडेय ने कहा कि बस स्टेशन से समय से बस रवाना किया जा रहा है, जिससे यात्रियों को रोडवेज की बेहतर सुविधाएं मिल सके। कही समस्या हुई है तो उसकी जांच की जाएगी।