Saini S Johray Sexual Harassment : होटल के कमरे में क्या हुआ? ‘धुरंधर’ की टीम पर लगे ये गंभीर आरोप

    27-May-2026
Total Views |

Saini S Johray Sexual Harassment
: धुरंधर के प्रोडक्शन डिजाइनर सैनी एस जोहरे विवादों में घिर गए हैं। शिकायत एक महिला ने दर्ज कराई है, जिसने खुद को फिल्म Dhurandhar की टीम में असिस्टेंट आर्ट डायरेक्टर बताया है। जानकारी के अनुसार महिला ने सैनी के खिलाफ यौन उत्पीड़न की शिकायत की जिसके बाद चंडीगढ़ पुलिस ने उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।

रिपोर्ट्स के अनुसार, महिला ने आरोप लगाया कि सितंबर 2025 में उसे चंडीगढ़ के ताज होटल में प्रोफेशनल मीटिंग के बहाने बुलाया गया, जहां उसके साथ कथित तौर पर अभद्र व्यवहार, शारीरिक उत्पीड़न और गलत तरीके से रोककर रखने जैसी घटनाएं हुईं। शिकायत में यह भी दावा किया गया है कि उसके ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाया गया था।

उन्होंने 20 अप्रैल को लिखित शिकायत देने के बाद चंडीगढ़ के सेक्टर-17 पुलिस स्टेशन में FIR दर्ज की गई थी। शुरुआती जांच के बाद, पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की कई धाराओं में मामला दर्ज किया, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई।

शिकायत में यह खुलासा हुआ कि महिला सरकारी कॉलेज में पढ़ाई कर रही थी, तभी एक फैकल्टी सदस्य ने उसका रिज्यूमे धुरंधर की टीम को भेज दिया। इसके बाद उसे 2 सितंबर, 2025 को एसिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर हायर कर लिया गया। महिला के मुताबिक, प्रोडक्शन डिजाइनर ने खुद को उनका गुरु बताया और कहा कि वह दिल्ली कॉलेज ऑफ आर्ट के छात्र रह चुके हैं। इसी वजह से उन्हें उन पर भरोसा हो गया।


महिला ने अपनी शिकायत में कहा है कि जब जोहरे वो उन्हें चंडीगढ़ के होटल में मिलने के लिए गईं तो उन्हें लगा वहां और भी लोग आए होंगे। हालांकि उन्हें वहां क्रू का कोई सदस्य नजर नहीं आया और वो अकेले हैं। महिला का आरोप है कि आरोपी ने उनसे कहा था कि इस मीटिंग के बारे में किसी को न बताएं, वरना उनकी प्रोफेशनल इमेज खराब हो सकती है।

महिला ने बताया की जोहरे ने उनकी ड्रिंक में कुछ मिलाया था और उनकी हालत बिगड़ने लगी। उन्हें बार-बार उल्टी हो रही थी और जोहरे वहां आकर उन्हें अनुचित तरीके से टच कर रहा था। उन पर रात भर रुकने का भी दबाव बनाया गया। महिला ने बताया कि वह उस वक्त काफी डरी हुई थीं और विरोध करने में असमर्थ थीं।

फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपी को जमानत मिल चुकी है।