Maharajganj News : पुलिस लाइन में गूंजे कदमताल के स्वर, जांची गई जवानों की फिटनेस
27-May-2026
Total Views |
महराजगंज। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में रिजर्व पुलिस लाइन महराजगंज में साप्ताहिक बुधवार परेड का आयोजन किया गया। परेड की सलामी सीओ अनिरुद्ध कुमार द्वारा ली गई।
परेड के दौरान सीओ अनिरुद्ध कुमार ने पुलिसकर्मियों का निरीक्षण करते हुए ड्रिल का अभ्यास कराया। जवानों की शारीरिक फिटनेस, मानसिक सतर्कता और अनुशासन की जांच भी की गई।
निरीक्षण के दौरान पुलिसकर्मियों की वर्दी, टर्नआउट और अनुशासन को बारीकी से चेक किया गया। सीओ ने सभी को निर्धारित वर्दी और साफ-सफाई के साथ ड्यूटी करने के निर्देश दिए।
परेड के बाद सीओ ने पुलिस लाइन परिसर, बैरक, मेस और आरटीसी का निरीक्षण किया। उन्होंने साफ-सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने और नियमित निगरानी करने के निर्देश दिए।