Maharajganj News : खातों में मंगाते थे साइबर ठगी का पैसा, पुलिस ने दो को इस तरह दबोचा

    27-May-2026
Total Views |

महराजगंज।
महराजगंज में साइबर ठगी से जुड़ी रकम निकालने वाले एक बड़े गिरोह का पुलिस ने खुलासा किया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देश पर साइबर क्राइम थाना पुलिस ने की। इस अभियान का मार्गदर्शन नोडल अधिकारी साइबर क्राइम थाना और अपर पुलिस अधीक्षक महराजगंज ने किया, जबकि क्षेत्राधिकारी फरेंदा दीपशिखा के पर्यवेक्षण में टीम ने प्रभावी कार्रवाई की।


साइबर थाना पुलिस ने 27 मई, 2026 को कार्रवाई करते हुए दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। जबकि पुलिस के अनुसार, गिरोह से जुड़े दो अन्य सदस्य अभी भी फरार हैं, जिनकी तलाश में पुलिस द्वारा दबिश दी जा रही है।

पूछताछ में यह भी सामने आया कि गिरोह लंबे समय से साइबर अपराध से जुड़े पैसों की निकासी में सक्रिय था। गिरफ्तार अभियुक्त लोगों को डॉलर एक्सचेंज कर भारतीय मुद्रा उनके खातों में भेजने का झांसा देते थे। इस तरीके से वे साइबर ठगी से प्राप्त धनराशि को अपने और अपने परिचितों के खातों में मंगाकर उसकी निकासी कर लेते थे। निकाली गई धनराशि को वे आपस में बांट लेते थे।