Gorakhpur News : स्मार्ट सिटी की ओर कदम, गोरखपुर की इस सड़क पर होंगे बड़े बदलाव

    28-May-2026
Total Views |

गोरखपुर
। गोरखपुर में शहर के इंफ्रास्ट्रक्चर को नया रूप देने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। गणेश चौराहा से यूनिवर्सिटी चौराहा और प्रधान डाकघर से डीएम आवास होते हुए हरिओम तिराहा की सड़क स्मार्ट होगी। इस पूरे प्रोजेक्ट में 34 करोड़ रुपये खर्च किये जायेंगे। इस सड़क का निर्माण अगले साल सितंबर महीने तक पूरा होगा। स्मार्ट सड़क पर बिजली के तार अंडरग्राउंड होंगे। ड्रेनेज से लेकर स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था से नागरिकों को राहत मिलेगी।


इस स्मार्ट सड़क कुल 1640 मीटर लंबी होगी। इसके तहत गणेश से यूनिवर्सिटी चौराहे की कनेक्टिंग सड़क को भी स्मार्ट बनाया जा रहा है। इसमें प्रधान डाकघर से डीएम आवास होते हुए हरिओम नगर तिराहा तक की सड़क पर सुविधाएं बढ़ाई जाएंगी। नगर निगम के जिम्मेदारों का दावा है कि स्मार्ट सड़क से जहां अतिक्रमण हटेगा वहीं ट्रैफिक जाम की समस्या से निजात भी मिल जाएगी।

कुल 1640 मीटर लंबी सड़क पर 34 करोड़ रुपये खर्च होंगे। 15 महीने के अंदर निर्माण कार्य पूरा होगा। निर्माण करने वाले ठेकेदार को स्मार्ट सड़क का पांच साल तक देखरेख भी करना होगा। निर्माण कार्य जल्द शुरू होगा।

गौरतलब है कि इससे पहले गोलघर से शास्त्री चौक तक की सड़क को भी स्मार्ट रोड के रूप में विकसित किया जा रहा है, जिससे शहर के प्रमुख मार्गों को आधुनिक स्वरूप दिया जा रहा है।