Maharajganj News : पुलिस के जाल में फंसा बैटरी चोर गिरोह, खरीददार भी नहीं बच सका
28-May-2026
Total Views |
महराजगंज। पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में चलाये जा रहे अभियान के तहत चोरी का वारदात का खुलासा करते हुए कोतवाली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने चोरी की सात बैटरियां बरामद करते हुए दो अभियुक्तों समेत चोरी का सामान खरीदने वाले एक दुकानदार को गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में चर्चाओं का माहौल तेज हो गया है।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों की पहचान जितेन्द्र साहनी, मनीष श्रीवास्तव और सलमान के रूप में हुई है। इनमें दो आरोपी चोरी की वारदात में शामिल थे, जबकि तीसरा आरोपी चोरी का सामान खरीदने वाला दुकानदार बताया जा रहा है। तलाशी के दौरान उनके कब्ज़े से चोरी की 7 बैटरियां बरामद हुई हैं।
पुलिस ने बताया कि पूछताछ में आरोपियों से कई अहम् जानकारियां मिली हैं। मामले में आगे की विधिक प्रक्रिया पूरी करते हुए सभी आरोपियों को न्यायालय भेज दिया गया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि चोरी और आपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए यह अभियान लगातार जारी रहेगा।