Maharajganj News : कहीं आपकी फेवरेट आइसक्रीम भी तो नहीं जांच के घेरे में? जिले में खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई

    28-May-2026
Total Views |

महराजगंज। जिले में गर्मी बढ़ने के साथ आइसक्रीम और फ्रोजन फूड की बिक्री तेज हुई तो खाद्य सुरक्षा विभाग भी सतर्क हो गया। इसके लिए विभाग ने आइसक्रीम एवं की गुणवत्ता जांच को लेकर अभियान चलाया। प्रभारी सहायक आयुक्त खाद्य-दो केके उपाध्याय के निर्देश पर बुधवार को खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम ने सदर तहसील क्षेत्र में विभिन्न प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया।


अभियान के तहत बैकुंठपुर स्थित एक एजेंसी का निरीक्षण कर एक कंपनी के दो फ्लेवर के आइसक्रीम नमूने संग्रहित किए। इसके बाद टीम ने गांधीनगर स्थित एक दुकान में आइसक्रीम का नमूना लिया।

वहीं फरेन्दा रोड स्थित एक मेडिकल एजेंसी का निरीक्षण कर आइसक्रीम का नमूना लिया। कुल चार आइसक्रीम के नमूने लेकर जांच के लिए भेजे गए। प्रभारी सहायक आयुक्त खाद्य-दो केके उपाध्याय ने बताया कि गर्मी के मौसम में आइसक्रीम, कोल्ड ड्रिंक एवं अन्य फ्रोजेन खाद्य पदार्थों की मांग बढ़ जाती है। ऐसे में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए लगातार जांच अभियान चलाया जा रहा है।