Maharajganj Politics : अस्पताल में BJP नेताओं की भीड़, आखिर क्यों चर्चा में आया नौतनवा का यह मामला?

    28-May-2026
Total Views |

नौतनवा।
नौतनवा में बुधवार देर शाम उस समय हड़कंप मच गया जब नगर पालिका परिषद की एक मनोनीत सभासद के प्रतिनिधि द्वारा जहरीला पदार्थ खा लेने की सूचना सामने आयी। घटना की सोचना मिलते ही परिजनों में हड़कंप मच गया।

मामले की जानकारी मिलते ही परिजनों ने उन्हें आनन-फानन में एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उनका उपचार चल रहा है।


घटना की जानकारी मिलने के बाद से ही कुशलक्षेम लेने को भाजपा नेताओं का अस्पताल में तांता लगा हुआ है। सभासद प्रतिनिधि द्वारा जहरीला पदार्थ खाने के पीछे का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है।
प्रारंभिक तौर पर पारिवारिक विवाद की आशंका जताई जा रही है, लेकिन पुलिस और परिजन पूरे मामले पर कुछ भी स्पष्ट बोलने से बच रहे हैं।