UP News : एक साल पहले की थी लव मैरिज, अब रहस्यमय मौत से परिवार सदमे में

    30-May-2026
Total Views |

धनघटा।
थाना क्षेत्र के विशुनपुरवा गांव में विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत होने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। मृतका की पहचान विद्या (20) पत्नी अमरजीत के रूप में हुई है।

बताया जा रहा है कि विद्या मूल रूप से सियर खुर्द गांव की रहने वाली थी। करीब एक वर्ष पूर्व उसने गांव के ही अमरजीत से प्रेम विवाह किया था। दोनों अलग-अलग जाति से संबंध रखते थे। मृतका के पति अमरजीत ने पुलिस को बताया कि विद्या को दमा की बीमारी थी और उसकी तबीयत अचानक बिगड़ गई थी। वहीं, परिवार की ही रीता ने घटना की जानकारी पुलिस को दी।


सूचना पर पहुंची धनघटा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल स्थित मोर्चरी भेज दिया। वहीं, फाेरेंसिंक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर साक्ष्य संकलन किया। एसओ अनिल कुमार सिंह ने बताया कि मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा। मामले में यदि कोई तहरीर मिलती है तो उसकी भी जांच की जाएगी।