Maharajganj News : बच्चों के झगड़े में बड़े कूदे, मारपीट में महिला समेत तीन लोग घायल

    30-May-2026
Total Views |

महराजगंज
। घुघली थाना क्षेत्र के महावनखोर उर्फ बड़हरा गांव में बच्चों के बीच मैच खेलने को लेकर शुरू हुआ हिंसक झड़प में बदल गया। घटना में महिला समेत तीन लोग घायल हो गए। एक पक्ष की ऊषा देवी की तहरीर पर पुलिस चार लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

ऊषा ने बताया गांव में बच्चे मैच खेल रहे थे। इसी दौरान संदीप राजभर ने खेलने की बात कही लेकिन मना करने पर बच्चों में कहासुनी हो गई। आरोप है कि बाद में संदीप ने ऊषा देवी के बेटे मुकेश सहानी को चौराहे पर मारपीट कर घायल कर दिया।


अगले दिन सुबह जब मुकेश शौच के लिए गांव के बाहर गया, तब वहां मौजूद आरोपितों ने उसे फिर से मारपीट कर घायल कर दिया। आरोप है कि मुकेश की पीठ और छाती पर दांत से काट लिया गया तथा लाठी-डंडों से हमला किया गया। आरोप है कि विरोध करने पर ऊषा देवी के साथ भी मारपीट की गई।

मारपीट में ऊषा देवी, उनके पुत्र मुकेश सहानी और बेटी रुना को भी चोटें आई हैं। थानाध्यक्ष घुघली सूरज कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी संदीप राजभर, विश्वकर्मा, निर्मला, झिनकू के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।