Maharajganj News : गर्मी में बिक रही आइसक्रीम पर प्रशासन की नजर, शुरू हुई जांच
30-May-2026
Total Views |
महराजगंज। गर्मियां आते ही आइसक्रीम की बिक्री धड़ल्ले से हो रही है। प्रभारी सहायक आयुक्त (खाद्य) केके उपाध्याय के निर्देश पर शुक्रवार को खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम ने विभिन्न प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर नमूने संग्रहित किए। इस दौरान टीम ने आइसक्रीम के तीन जांच के लिए भेजे।
अभियान के तहत टीम ने सबसे पहले निचलौल रोड स्थित आइसक्रीम प्रतिष्ठान का निरीक्षण किया, जहां से नमूना लेकर जांच के लिए भेजा गया। इसके बाद सिसवा रोड, हरपुर सिंदुरिया स्थित आइसक्रीम की जांच की गई और वहां से भी आइसक्रीम का नमूना संग्रहित किया गया। टीम ने तीसरी कार्रवाई सिसवा रोड पकड़ियार बुज़ुर्ग स्थित आइसक्रीम की दुकान पर की, जहां निरीक्षण के दौरान आइसक्रीम का नमूना लेकर प्रयोगशाला परीक्षण हेतु भेजा गया।
खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने निरीक्षण के दौरान प्रतिष्ठान संचालकों को स्वच्छता बनाए रखने, खाद्य पदार्थों को निर्धारित तापमान पर सुरक्षित रखने तथा गुणवत्ता मानकों का पालन करने के आवश्यक निर्देश भी दिए। प्रभारी सहायक आयुक्त (खाद्य) केके उपाध्याय ने बताया कि तीन आइसक्रीम के नमूने जांच के लिए भेजे गए हैं, जबकि चल रहे विशेष अभियान में अब तक कुल सात नमूने संग्रहित कर प्रयोगशाला भेजे जा चुके हैं। अभियान में खाद्य सुरक्षा अधिकारी हंसराज प्रसाद, हिमांशु जयंत, अंकित सिंह एवं पवन गौड़ शामिल रहे।