Maharajganj News : चीख सुनकर दौड़े ग्रामीण, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी
30-May-2026
Total Views |
महराजगंज। थाना क्षेत्र कोठीभार की ग्राम सभा बेलभरिया में शुक्रवार को करंट लगने से एक 50 वर्षीय महिला की दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जानकारी के अनुसार, कोठीभार के ग्राम सभा बेलभरिया निवासी जवाहिर विश्वकर्मा ट्रक चालक हैं। हाथ में फ्रैक्चर होने के कारण कई महीनों से घर पर ही हैं। शुक्रवार को दोपहर बाद करीब 2.30 बजे पति-पत्नी घर पर ही थे। इसी दौरान किसी काम से जवाहिर की पत्नी नर्मदा देवी (50) घर में बिजली का स्विच ऑन कर रही थीं, तभी अचानक करंट की चपेट में आ गईं। यह देख उनके पति ने शोर मचाया। आसपास के पहुंचे लोगों ने मेन स्विच बंदकर किसी तरह से उनको अलग किया।
इसके बाद परिजन उन्हें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सिसवा लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिवार में चीख-पुकार मच गई। इस संबंध में हल्का इंचार्ज विनीत यादव ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस आवश्यक कार्रवाई में जुटी हुई है। वहीं मौके पर पहुंचे हल्का लेखपाल विपिन कुमार ने भी घटना की जांच-पड़ताल की। घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है।