Maharajganj News : टप्पेबाजी की मास्टरमाइंड महिलाएं गिरफ्तार! आभूषण समेत खुले बड़े राज

    04-May-2026
Total Views |

महराजगंज।
घुघली पुलिस ने रविवार को टप्पेबाजी की घटनाओं पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए इनमें शामिल दो शातिर महिलाओं को गिरफ्तार किया हैा। दोनों के कब्जे से चोरी किए गए आभूषण भी बरामद किए गए हैं। उनके खिलाफ विधिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

गिरफ्तार अभियुक्ताओं में रानी, निवासी चनवा मोड़, मुसहर टोला, थाना नवादा, जिला आरा (बिहार) की रहने वाली है। दूसरी अभियुक्ता अरिता, निवासी सर्रैया, जिला मुजफ्फरपुर (बिहार) की बताई जा रही है। पुलिस के अनुसार, दोनों महिलाएं लंबे समय से क्षेत्र में सक्रिय थीं और सुनियोजित तरीके से टप्पेबाजी की घटनाओं को अंजाम देती थीं।


पुलिस द्वारा तलाशी के दौरान अभियुक्ताओं के पास से एक जोड़ी पाजेब, दो जोड़ी पायल तथा एक जोड़ी बिछिया बरामद की गई है। ये सभी सामान टप्पेबाजी की घटनाओं से संबंधित बताए जा रहे हैं। पूछताछ में यह भी सामने आया है कि आरोपी महिलाएं खासतौर पर महिलाओं को निशाना बनाती थीं और मौका पाकर उनके आभूषण लेकर फरार हो जाती थीं।

घुघली पुलिस का कहना है कि दोनों अभियुक्ताओं से पूछताछ जारी है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि इनके साथ कोई अन्य साथी भी इस गिरोह में शामिल है या नहीं। साथ ही, इनके द्वारा अन्य स्थानों पर की गई घटनाओं की भी जांच की जा रही है।