Maharajganj News : बादलों ने रोकी गर्मी की रफ्तार! अगले दो दिन कैसा रहेगा मौसम

    04-May-2026
Total Views |

महराजगंज।
रविवार को जिले में मौसम ने अचानक करवट ली और आसमान में बादल छाए रहे। सुबह से शाम करीब तीन बजे तक आसमान में बादल छाए रहे। इसके बाद हल्की धूप निकली। मौसम विभाग ने अगले दो से तीन दिनों तक मौसम सामान्य रहने का अनुमान जताया है।

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र प्रभारी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि रविवार को मौसम का अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। उन्होंने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण आसमान में दिन भर बादल छाए रहे, जिससे अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। हालांकि, शाम के समय बादलों के छटने से हल्की धूप निकलने से मौसम में राहत महसूस की गई।


इस दौरान कुछ स्थानों पर आंशिक हल्की बूंदाबांदी भी देखने को मिली। उन्होंने बताया कि आने एक से दो दिन तक धूप-छांव का सिलसिला जारी रहेगा।

आसमान में बादल छाने की वजह से अधिकतम तापमान में कमी आएगी, जिससे लोगों को भीषण गर्मी से थोड़ी राहत मिलेगी। उन्होंने बताया कि मौसम में इस बदलाव के साथ कुछ स्थानों पर तेज हवा के साथ बारिश होने का अनुमान है।