Maharajganj News : UPI ट्रांजैक्शन के जरिए लाखों की ठगी, आरोपी मोबाइल बंद कर फरार

    07-May-2026
Total Views |

महराजगंज। जनपद में एक व्यक्ति से नेटवर्किंग बिजनेस के नाम पर लाखों रुपये की साइबर ठगी का बड़ा मामला सामने आया है। धनेवा-धनेई के राहत अली ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।


राहत अली ने बताया कि कुछ व्यक्तियों ने विभिन्न मोबाइल नंबरों के माध्यम से उनसे संपर्क कर नेटवर्किंग बिजनेस में निवेश करने का लालच दिया। झांसे में आकर राहत अली ने यूनियन बैंक ऑफ इंडिया से करीब 6 लाख रुपये अलग-अलग यूपीआई खातों में ट्रांसफर कर दिए। जब उन्होंने अपनी धनराशि वापस मांगनी चाही तो संबंधित व्यक्ति ने अपना मोबाइल नंबर और व्हाट्सएप संपर्क बंद कर लिया।

राहत अली ने बताया कि उसके पास यूपीआई लेनदेन से जुड़े सभी दस्तावेज मौजूद हैं। साइबर थाना प्रभारी सजनू यादव ने बताया कि राहत अली की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ प्राथमिक दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।