Maharajganj News : कहीं मिलावटी तो नहीं आपका घी-तेल? विभाग ने शुरू की बड़ी जांच

    07-May-2026
Total Views |

महराजगंज।
जनपद में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से खाद्य सुरक्षा विभाग की ओर से जांच अभियान तेज कर दिया गया है। प्रभारी सहायक आयुक्त (खाद्य) केके उपाध्याय के निर्देश पर अन्य राज्यों में निर्मित खाद्य तेल एवं घी की गुणवत्ता की जांच के लिए बुधवार से विशेष अभियान शुरुआत किया गया।


इस क्रम में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम ने नौतनवा तहसील क्षेत्र में विभिन्न प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया। टीम ने मालवीयनगर स्थित एक कंपनी का निरीक्षण कर सरसों के तेल का नमूना लिया। इसके अलावा एक एजेंसी से घी, एक इंटरप्राइजेज से तिल का तेल तथा सोनौली स्थित एक जनरल स्टोर से घी के नमूने लिए।

सभी एकत्रित नमूनों को सील कर जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिया गया। विभागीय अधिकारियों के अनुसार, जांच रिपोर्ट आने के बाद यदि किसी भी उत्पाद में मानक के विपरीत गुणवत्ता पाई जाती है तो संबंधित के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। जांच टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी हंसराज प्रसाद, अंकित सिंह और पवन गौड़ शामिल रहे।