Maharajganj News : 'बिल भर दूंगा' कहकर ले गया 76 हजार, अब दे रहा बस तारीख पर तारीख

    09-May-2026
Total Views |

सिंदुरिया।
क्रेडिट कार्ड का पैसा जमा कराने के नाम पर 76 हजार रुपये हड़पने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने बागापार चौकी में तहरीर देकर आरोपित के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

बागापार टोला बरईठवा निवासी राममिलन शर्मा ने शुक्रवार को पुलिस को दिए तहरीर में बताया कि मैंने अपने क्रेडिट कार्ड का बकाया जमा कराने के लिए बैंक से संबंधित क्रेडिट कार्ड का कार्य देखने वाले एक व्यक्ति को 76 हजार रुपये दिए थे। रकम लेने के बाद भी आरोपी ने पैसा क्रेडिट कार्ड खाते में जमा नहीं किया।


पीड़ित का कहना है कि जब भी वह पैसा जमा करने अथवा वापस करने की बात कहते हैं, तब आरोपित अलग-अलग समय देकर टालमटोल करता रहता है। काफी समय बीत जाने के बाद भी न तो बिल जमा किया गया और न ही धनराशि वापस की गई। इससे पीड़ित ने अपने साथ धोखाधड़ी होने की आशंका जताई है।

मामले में पीड़ित ने बागापार चौकी पर तहरीर देकर जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने तथा धनराशि वापस दिलाने की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। चौकी इंचार्ज बागापार नागेंद्र मणि ने बताया तहरीर मिली है। कार्रवाई की जा रही है।