Maharajganj News : रुकिए ! कनेक्शन से ज्यादा बिजली खर्च कर रहे हैं तो घर पहुंच सकती है विभागीय टीम
12-Jun-2026
Total Views |
महराजगंज। जून में जिले में बढ़ती गर्मी के साथ बिजली खपत लगातार नए रिकॉर्ड बना रही है। हालात ऐसे हो गए हैं कि कई विद्युत उपकेंद्र अपनी निर्धारित क्षमता के करीब पहुंचने लगे हैं। बिजली विभाग ने चेतावनी दी है कि यदि इसे कंट्रोल नहीं किया गया तो विद्युत उपकेंद्रों के ओवरलोड होने से तकनीकी खराबियां और फाल्ट बढ़ सकते हैं, जिससे बिजली आपूर्ति प्रभावित होने की आशंका है।
जागरूकता के बाद भी खपत कंट्रोल नहीं होने पर टीम उनके घर पहुंचेगी। कनेक्शन लोड बढ़ाया जाएगा। विरोध करने पर उनके घर की बिजली काट दी जाएगी। जिले में चार लाख 96 हजार बिजली उपभोक्ता हैं। इन उपभोक्ताओं को शेड्यूल के हिसाब से बिजली आपूर्ति देने के लिए 365 एमवीए के 32 बिजली उपकेंद्र हैं। मई से बिजली खपत बढ गई। 240 एमवीए की जगह उपभोक्ता 310 एमवीए बिजली खपत करने लगे। लेकिन विभाग की सख्ती के बाद भी बिजली खपत का सिलसिल नहीं थम रहा है।
हालत ये हो गई जून में हर रोज तेजी से बिजली खपत हो रही है। दस दिन में 40 एमवीए बिजली खपत बढ़ गई है। 310 एमवीए की जगह बिजली खपत 350 एमवीए पहुंच गई है। यदि खपत को तत्काल कंट्रोल नहीं किया गया तो विद्युत उपकेंद्रों की क्षमता से अधिक बिजली खपत हो जाएगी। क्षमता से अधिक बिजली खपत होने से सभी विद्युत उपकेंद्र ओवरलोड हो जाएंगे।
अधीक्षण अभियंता-विद्युत वितरण मंडल महराजगंज इंजी. वाईपी सिंह ने कहा, उपभोक्ताओं को कनेक्शन क्षमता से हिसाब से बिजली खपत करनी चाहिए। संबंधित उपभोक्ता घर के टीम पहुंचेगी। कनेक्शन लोड बढ़ाएगी। विरोध करने पर उनके घर की बिजली काट दी जाएगी।
हर दिन अधिक बिजली खपत होने से विभाग की परेशानी बढ़ गई है। विभाग बिजली खपत कंट्रोल करने के लिए उपभोक्ताओं से कनेक्शन क्षमता के हिसाब से बिजली खपत करने की अपील कर रहा है।
फीडरवार उपभोक्ता चिह्नित, पहुंचेगी टीम कनेक्शन क्षमता से अधिक बिजली खपत कर रहे उपभोक्ताओं को विभाग चिह्नित कर लिया है। फीडरवार चिह्नित इन उपभोक्ताओं की सूची अवर अभिंयताओं को उपलब्ध कराया है। जेई के नेतृत्व टीम उपभोक्ता के घर पहुंचेगी।