Maharajganj News : ब्लॉक परिसर में वाटर एटीएम है ? न न ! वो तो शोपीस है...

    12-Jun-2026
Total Views |

महराजगंज। सदर ब्लॉक परिसर में आम जनता को स्वच्छ और ठंडा पानी मुहैया करने के लिए लगाया गया वाटर एटीएम पिछले काफी लंबे समय से खराब पड़ा है। इसकी वजह से ब्लॉक कार्यालय आने वाले ग्रामीणों और आम नागरिकों को पेयजल के लिए काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

रोजाना बड़ी संख्या में लोग अपने सरकारी और प्रशासनिक कार्यों के लिए ब्लॉक परिसर पहुंचते हैं। लेकिन वाटर एटीएम ख़राब होने की वजह से उन्हें शुद्ध और ठंडा पेयजल उपलब्ध नहीं हो पा रहा है। तापमान बढ़ने के साथ ही बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों की मुश्किलें और बढ़ गई हैं।


लोगों का कहना है कि सरकार द्वारा आम जनता को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से यह वाटर एटीएम लगाया गया था। हालांकि, लंबे समय से खराब होने के बावजूद इसकी मरम्मत नहीं कराई गई है, जिससे लोगों में नाराजगी है।

स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि संबंधित विभाग को कई बार इसकी जानकारी दी गई, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। उनका कहना है कि जिम्मेदार अधिकारियों की उदासीनता के कारण जनता को परेशानी झेलनी पड़ रही है।

इस संबंध में एडीओ पंचायत देवेंद्र पटेल ने बताया कि वाटर एटीएम की मरम्मत के लिए उनके पास कोई बजट उपलब्ध नहीं है। उन्होंने कहा कि इसकी देखरेख और मरम्मत की जिम्मेदारी विकासखंड अधिकारी महराजगंज की है।